एबीवीपी ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध
Bareily News - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एसएसपी अनुराग आर्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 9 मार्च को एबीवीपी के जिला संयोजक शुभ गंगवार पर हुई फायरिंग के मामले में अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसएसपी अनुराग आर्य को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान परिषद के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने बताया कि 9 मार्च की शमा ग्राम सिंधौरा के पास से गुजर रहे एबीवीपी के बरेली जिला संयोजक शुभ गंगवार पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। तीन दिन हो गए हैं लेकिन दोषियों को पड़कर कार्यवाही करने में अभी तक पुलिस असफल रही है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री विकास गोला, शुभ गंगवार, कुनाल मिश्रा, विपिन शर्मा, सत्यम गुर्जर, हर्षित चौधरी, लकी शर्मा, उदय कठेरिया व शुजल समेत अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


