ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराम मंदिर बनवाने के लिए घर-घर पहुंच रही रामदूतों की टोली

राम मंदिर बनवाने के लिए घर-घर पहुंच रही रामदूतों की टोली

राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...

राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...
1/ 3राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...
राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...
2/ 3राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...
राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...
3/ 3राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 16 Jan 2021 03:08 AM
ऐप पर पढ़ें

राम मंदिर निर्माण के लिए महानगर की 400 उपबस्तियों में राम दूूतों की टोली पहुंची। केंद्रीय मंत्री, मेयर, सांसद और विधायकों के साथ समर्पण निधि लेने के लिए रामदूतों की टोली ने घर-घर दस्तक दी। गांव गली शहर मोहल्ले में सभी लोगों से संपर्क किया गया। गरीब, मजदूर से लेकर उद्योगपतियों के दरवाजे तक रामदूतों की टोली ने समर्पण निधि के लिए सहयोग राशि ली। अभियान में लगे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का दावा किया है।

शुक्रवार सुबह आठ बजे से समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की गई। हालांकि अभियान 22 जनवरी तक चलेगा लेकिन पहले दिन 80 फ़ीसदी यानि करीब डेढ़ लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य था। संघ विहिप और हिंदू संगठनों के तमाम पदाधिकारियों की टोली जी तोड़ मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति में लग गई। शाम तक 50 फ़ीसदी से कुछ ज्यादा लोगों तक पहुंचने में सफल रहे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डॉ उमेश गौतम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, गुलशन आनंद, विहिप के विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, निधि प्रमुख विवेक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, आशु अग्रवाल, आलोक प्रकाश, नीरू भारद्वाज, सुरेश शर्मा समेत पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने घर-घर जाकर कूपन और रसीदें काटकर समर्पण निधि इकट्ठी की। समर्पण निधि लेने के बाद सभी ने केशव कृपा कार्यालय पर कूपन और रसीदें जमा कर दी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें