ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को क्रेन ने रौंदा, मौत

कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को क्रेन ने रौंदा, मौत

सहेली के साथ स्कूटी से कोचिंग जा रही 12वीं की छात्रा को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे छात्रा और उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्रेन चालक उन्हें अस्पताल लेकर गया जहां एक को डॉक्टर ने मृत...

कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को क्रेन ने रौंदा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 31 May 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

सहेली के साथ स्कूटी से कोचिंग जा रही 12वीं की छात्रा को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे छात्रा और उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्रेन चालक उन्हें अस्पताल लेकर गया जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्रेन चालक वहां से भाग गया। सूचना पर छात्रा के परिवार के साथ मोहल्ले के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया।

इज्जतनगर के रजत विहार निवासी ब्रह्मी सिंह सेना से सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी बेटी अंजलि सिंह जिंगल बेल्स स्कूल में इंटर की छात्रा थी। परिवार ने बताया कि वह बुधवार को अशोक सम्राट नगर निवासी सहेली अंशिका वर्मा के घर गई थी। जिसके बाद दोनों स्कूटी से कोचिंग के लिए निकले थे जब वह सौ फिटा रोड पर पहुंची तो क्रेन ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अंजलि के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेसुध हो गई। यह देखकर क्रेन चालक उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। अंजलि की मौत की खबर सुनते ही क्रेन चालक भाग गया। इसकी सूचना लगने पर मृतका के घर में कोहराम मच गया। पिता और अंजलि की मां सावित्री के साथ मोहल्ले के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए जिससे वहां हंगामा मच गया। बेटी का शव देखकर मां-बाप बदहवाश हो गए। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय सिंह ने बताया कि क्रेन को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें