Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily News99 11 Completion of Voter Registration in Bareilly District 717 858 Names Marked as Absent Shifted or Deceased
संशोधित-मतदाता सूची से कट सकते हैं सात लाख से ज्यादा नाम

संशोधित-मतदाता सूची से कट सकते हैं सात लाख से ज्यादा नाम

संक्षेप:

Bareily News - मतदाता सूची से कट सकते हैं सात लाख से ज्यादा नाम कार्य पूर्ण हो गया है। 7,17,858 नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, पहले से कहीं दर्ज और मृतक (एएसडी)

Dec 09, 2025 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। जिले में एसआईआर का 99.11 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। 7,17,858 नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, पहले से कहीं दर्ज और मृतक (एएसडी) मतदाताओं के रूप में दर्ज किए गए हैं। इन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं। हालांकि अभी इन्हें नाम दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। एसआईआर के तहत जिले के 34,05,820 मतदाताओं के सापेक्ष 26,57,587 यानी कि 78.03 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके है। 2,44,701 मतदाताओं को एब्सेंट में दर्ज किया गया है। 2,87,549 मतदाता स्थायी रूप से जिले में शिफ्ट हो चुके हैं। 1,13,693 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 55,761 मतदाता पहले से ही कहीं पंजीकृत हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

16,154 को अन्य में दर्ज किया गया है। इस तरह से कुल 7,17,858 यानी कि 21.08 फीसदी मतदाता एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ) के रूप में पाए गए हैं। सबसे ज्यादा 36.61 फीसदी नाम कैंट में पाए गए हैं। दूसरे नंबर पर बरेली शहर है, जहां ऐसे मतदाताओं का प्रतिशत 34.65 है। इनकी अलग से सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को राजनैतिक दलों के बीएलए के साथ भी साझा किया जाना है। इस संख्या में अभी बदलाव होने की संभावना है। वैसे भी 11 दिसंबर तक मतदाताओं के पास गणना फॉर्म जमा करने का मौका है। हालांकि माना जा रहा है कि भविष्य में इनका नाम मतदाता सूची से काटा जा सकता है। इसके अलावा जिले में 13.81 फीसदी यानी कि 4,70,490 मतदाता ऐसे हैं जिनका लिंक 2003 से नहीं मिल रहा है। अभी बीएलओ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की मैपिंग कराई जा रही है। कोशिश है कि और नाम मैपिंग में आ जाएं। इसके बाद भी जो नाम बचेंगे, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद यह लोग अपने डॉक्यूमेंट देंगे। 12-13 तारीख को चलेगा विशेष अभियान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 12 और 13 तारीख को सभी जगह बीएलओ और बीएलए साथ में बैठक करेंगे। बीएलए को एएसडी लिस्ट दी जाएगी। यदि बीएलए इस लिस्ट में शामिल किसी व्यक्ति को खोजकर देते हैं तो उसका गणना प्रपत्र भरवाया जाएगा। इसके साथ ही सभी बीएलओ को फार्म-6 भी दिया जाएगा। इसके जरिये नया मतदाता बना जा सकता है। कुल मिलाकर यदि एएसडी का कोई व्यक्ति सामने आता है तो उसके पास बाद में भी फार्म भरने का अवसर रहेगा। विधानसभा-एएसडी मतदाताओं का प्रतिशत बहेड़ी-16.78 मीरगंज-14.05 भोजीपुरा-16.69 नवाबगंज-13.95 फरीदपुर-18.93 बिथरी-18.31 बरेली-34.65 बरेली कैंट-36.61 आंवला-14.52