ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

भोजीपुरा के गांव जादौंपुर में 70 वर्षीय मजीदन रेल पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की, लेकिन परिवार ने अनुरोध किया कि पोस्टमार्टम न किया जाए। ऐसा होने पर शव परिवार को सौंप दिया गया।

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

भोजीपुरा। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जादौंपुर निवासी 70 वर्षीय मजीदन पत्नी अली हुसैन सोमवार सुबह 7:40 बजे रेल पटरी पार कर रही थी। तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मजीदन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने की तैयारी की‌। परिवार एवं दामाद छोटे शाह ने लिखित रूप में पुलिस से पोस्टमॉर्टम न कराए जाने का अनुरोध किया। पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव बिना पोस्टमार्टम कराये सौंप दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।