स्वास्थ्यकर्मी समेत 7 लोग मिले कोविड पॉजिटिव
जिले में बीते 24 घंटे में स्वास्थ्यकर्मी समेत 7 लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं। बहेड़ी की 40 वर्षीया महिला, शीशगढ़ की 56 वर्षीया महिला कोरोना संक्रमित...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 25 Aug 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें
बरेली। जिले में बीते 24 घंटे में स्वास्थ्यकर्मी समेत 7 लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं। बहेड़ी की 40 वर्षीया महिला, शीशगढ़ की 56 वर्षीया महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। रामपुर गार्डन में रहने वाले 67 वर्षीय कारोबारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैनिक अस्पताल का कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हो गया है। शेरगढ़ का युवक कोविड पॉजिटिव मिला है। कोविड सर्विलांस अधिकारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 66 सक्रिय मरीज हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
