Bareily News: सुदामा चरित्र के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विश्राम
Bareily News: बरेली में श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में 66वें विराट भक्ति वार्षिकोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम हुआ। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने सुदामा चरित्र और भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने मित्रता और भक्तिभाव के महत्व पर प्रकाश डाला। रविवार को भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

Bareily News: बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में हो रहे 66वें विराट भक्ति वार्षिकोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम हुआ। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने सुदामा चरित्र और भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। बताया कि मित्र का सबसे प्रथम कर्तव्य होता है कि वह अपने मित्र के बिना कहे उसके मन की बात और उसकी अवस्था को जान ले और उसके लिए कुछ करें और उदारता दिखाए। भगवान तो भक्तों के अधीन है। भगवान कहते हैं तू मेरी और बढ़ मैं तेरे पास दौड़ा चलाऊंगा। भगवान तो भक्तों के वश में है भक्त चाहे जैसे भगवान का भजन करें, श्रवण करें, सच्चे मन से करें भगवान तो भाव के भूखे हैं।
मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि रविवार को जयपुर से आए गिरिराज के सानिध्य में भजन संध्या होगी। सुशील अरोड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, संजय मेहरोत्रा, संजीव अरोड़ा, रजनी सेठ, राजेश अरोरा आदि रहे।


