Bareily News: कलश वंदन यात्रा पर की पुष्प वर्षा
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प के शीशगढ़ पहुंचने पर अंबेडकर पार्क में

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प के शीशगढ़ पहुंचने पर आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम हुआ। विधायक प्रतिनिधि केपी राना ने कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा गुरु रविदास के बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक समरसता बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प में सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में राम अवतार मौर्य, चरन सिंह वर्मा, मुनीश शर्मा, राकेश वर्मा, छेदा लाल राजपूत, राम नरेश सिंह, जसवंत सिंह, हरेन्द्र प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।


