5जी नेटवर्क के लिए विकसित किया हाई-गेन सर्कुलर पैच एंटेना

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ‎- उच्च प्रदर्शन और कम लागत के साथ डेटा ट्रांसमिशन सुनिश्चित करता है विकसित नया एंटीना स्मार्ट डिवाइस, मोबाइल नेटवर्क उपकरणों में डेटा ट्रांसमिशन को ब

5जी नेटवर्क के लिए विकसित किया हाई-गेन सर्कुलर पैच एंटेना

5जी वायरलेस नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ, ऐसे एंटेना की मांग बढ़ी है जो उच्च प्रदर्शन और कम लागत के साथ डेटा ट्रांसमिशन सुनिश्चित कर सकें। इसे लेकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षकों व शोधकर्ताओं ने सुपरस्ट्रेट लेयर के साथ हाई-गेन सर्कुलर माइक्रोस्ट्रीप एंटेना को विकसित किया है, जो 5जी अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त और भरोसेमंद साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमित श्रीवास्तव एवं इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की विभागlध्यक्ष डॉ. श्वेता अग्रवाल ने बताया कि, सबसे पहले टेपर फीड लाइन सर्कुलर माइक्रोस्ट्रीप एंटेना डिजाइन किया गया। इसके ऊपर 1.6 मिमी मोटाई वाली सुपरस्ट्रेट लेयर को एक मिमी ऊंचाई पर रखा गया।

यह तकनीक एंटेना का गेन लगभग दोगुना बढ़ा देती है, जिससे यह लंबी दूरी तक सिग्नल ट्रांसमिट करने में सक्षम बनता है। एंटेना 3.5 जीएचजेड की फ्रीक्वेंसी पर कार्य करता है, जो 5जी नेटवर्क की आवश्यकताओं के लिए बिल्कुल सही है। इसमें एफआ-4 सब्सट्रेट सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे किफायती और व्यावहारिक बनाता है। इसका डिजाइन छोटे और पोर्टेबल उपकरणों में आसानी से फिट हो सकता है। कुल मिलाकर यह एंटेना भविष्य में वायरलेस संचार, स्मार्ट डिवाइस और मोबाइल नेटवर्क उपकरणों में डेटा ट्रांसमिशन को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विभिन्न सिमुलेशन सॉफ्टवेयर का किया गया इस्तेमाल शोध में एंटेना के मुख्य पैरामीटर रिफ्लेक्शन कोएफिशिएंट, वीएसडब्ल्यूआर, टूडी और थ्रीडी रेडिएशन पैटर्न का परीक्षण किया गया। इसके परीक्षण के लिए विभिन्न सिमुलेशन सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया। परीक्षणों से पता चला कि सुपरस्ट्रेट लेयर वाली यह तकनीक एंटेना की प्रदर्शन क्षमता को बढ़ाती है और 5जी नेटवर्क में स्थिर और तेज डेटा ट्रांसमिशन सुनिश्चित करती है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।