सिपाही भर्ती परीक्षा में 52500 अभ्यर्थी होंगे शामिल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

तीन दिन तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 52500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

सिपाही भर्ती परीक्षा में 52500 अभ्यर्थी होंगे शामिल

तीन दिन तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 52500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शुक्रवार को ड्यूटी में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को ब्रीफिंग की गई। सिपाही भर्ती परीक्षा आठ, नौ और दस जून को जनपद में 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में 52500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा की प्रत्येक पाली में 8750 अभ्यर्थी पेपर देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसटीएफ समेत अन्य खुफिया इकाइयां सक्रिय हो गई हैं।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें पुलिस, प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।जनपद में इन केंद्रों पर होगी परीक्षाबरेली कॉलेज ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, ब्लॉक-सी, ब्लॉक-डी, ब्लॉक-ई, बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज।दस जिलों से आएंगे और सात जिलों में जाएंगे अभ्यर्थीसिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के दस जिलों के अभ्यर्थी बरेली आएंगे, जिनमें आगरा, पीलीभीत, बिजनौर, मथुरा, बदायूं, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर और हरदोई शामिल हैं। इसके अलावा बरेली से 37544 अभ्यर्थी आगरा, बदायूं, कासगंज, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर और अमरोहा में परीक्षा देने जाएंगे।जनपद 19 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी।- मो. अकमल खान, एसपी ट्रैफिक एवं नोडल अफसर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।