300 बेड अस्पताल चलाने के लिए आईएमए से मांगा प्रस्ताव
Bareily News - 300 बेड अस्पताल चलाने के लिए आईएमए से मांगा प्रस्ताव300 बेड अस्पताल चलाने के लिए आईएमए से मांगा प्रस्ताव300 बेड अस्पताल चलाने के लिए आईएमए से मांगा प्

फोटो - दीप 89 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, आईएमए पदाधिकारियों के साथ कमिश्नर बैठक करते हुए बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। 300 बेड अस्पताल के संचालन की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अस्पताल के पीपीपी मोड पर संचालन के बारे में चर्चा हुई। कमिश्नर ने आईएमए के पदाधिकारियों से अस्पताल के संचालन को लेकर प्रस्ताव देने को कहा। शासन ने 300 बेड अस्पताल पीपीपी मोड पर चलाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। इसी क्रम में मंगलवार को कमिश्नर ने एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी समेत अन्य चिकित्सक शामिल हुए। आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष शासन स्तर पर प्रस्तुत किए गए उनके प्रस्ताव पर अब तक न तो कोई स्वीकृति प्राप्त हुई है और न ही कोई आपत्ति अथवा संशोधन संबंधी सुझाव आए हैं। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि एक और विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उस प्रस्ताव को प्रशासन को दिया जाए जिसे शासन को भेजा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



