Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily News29th Bareilly District Taekwondo Competition Kicks Off with 250 Players
29वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज

29वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज

संक्षेप: Bareily News - बरेली में 29वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी इंदौर हॉल में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी स्कूल, अकादमी और क्लब से भाग ले रहे हैं।...

Sun, 31 Aug 2025 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। जिला ताइक्वांडो और बॉबी ताइक्वांडो जिम के तत्वावधान में हो रही 29वीं बरेली जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी इंदौर हॉल में होगी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि इसमें स्कूल, अकादमी, क्लब के ताइक्वांडो के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से शुरु होकर शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अनिल कुमार बॉबी, शलभ अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं।