
देहदान का संकल्प लेने वाले आधुनिक दधीचियों को किया सम्मानित
Bareily News - देहदान का संकल्प लेने वाले आधुनिक दधीचियों को किया सम्मानितदेहदान का संकल्प लेने वाले आधुनिक दधीचियों को किया सम्मानितदेहदान का संकल्प लेने वाले आधु
बरेली। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प लेने वाले 21 आधुनिक महर्षि दधीचियों को सम्मानित किया गया। सभी ने देहदान को महादान बताया और समाजहित में अधिक से अधिक लोगों को खुद से प्रेरणा लेने पर जोर देते हुए देहदान के लिए प्रेरित किया। संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और सर्टिफिकेट देकर सभी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम से पहले एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थियों ने एनाटॉमी विभाग में कैडेवरिक शपथ लेकर मानव शरीर को अपनी चिकित्सा शिक्षा का प्रथम गुरु मानते हुए उसे सम्मान और गरिमा के साथ संभालने के संकल्प लिया। संस्थान के चेयरमैन देवमूर्ति ने कहा कि 87 महर्षि दधीचि अब तक एसआरएमएस में अपनी देहदान कर चुके हैं।

जबकि 80 महादानियों ने इसके लिए शपथ पत्र दिया है। एनाटॉमी डिपार्टमेंट की एचओडी डा.नमिता मेहरोत्रा ने देहदान का शपथ पत्र देने वाले सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डा.शंभु प्रसाद ने सभी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला, डा.धनंजय कुमार, डा.समता तिवारी, सभी विभागाध्यक्ष और एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.कंचन बिष्ट ने किया। - देहदान का संकल्प लेने वाले आधुनिक महर्षि दधीचि 1. इंजीनियर सुभाष मेहरा (77 वर्ष), जनकपुरी, बरेली 2. डा.उषा रानी मेहरा (74 वर्ष), जनकपुरी, बरेली 3. श्याम सुंदर अरोरा (68 वर्ष), राजेंद्रनगर, बरेली 4. भूदेव झा (65 वर्ष), संजय नगर, बरेली 5. धर्मवीर आर्य (62 वर्ष), खानद्रामनगर (देवरनिया), बरेली 6. यतीश मोहन गुप्ता (63 वर्ष), बागेटोला, बदायूं 7. डा. बीबीएल माथुर (76 वर्ष), राजेंद्रनगर, बरेली 8. रमेश शर्मा महाभारती (76 वर्ष), पीपल सना चौधरी, बरेली 9. डा.नूपुर गोयल (42 वर्ष), रामपुर गार्डन, बरेली 10. राजेंद्र प्रकाश अग्रवाल (68 वर्ष), माडल टाउन, बरेली 11. वेद प्रकाश पोरवाल (68 वर्ष), आशुतोष सिटी, बरेली 12. संकुख किरपलानी (62 वर्ष), माडल टाउन, बरेली 13. प्रसादी लाल (75 वर्ष), बेकमपुर (नवाबगंज), बरेली 14. उषा रानी सक्सेना (69 वर्ष), निकट बालाजी मंदिर, बदायूं रोड बरेली 15. प्रांजल सक्सेना (36 वर्ष), निकट बालाजी मंदिर, बदायूं रोड बरेली 16. चंद्र प्रकाश कश्यप (60 वर्ष), इंद्रापुरम कालोनी, बरेली 17. देवेंद्र कुमार साहनी (61 वर्ष), ग्रेटर आकाश कालोनी, बरेली 18. डा.लता मिश्रा (72 वर्ष), पटियाली सराय, बदायूं 19. डा.नीरज चंद्र जोशी (41 वर्ष), न्यू शारा, पिथौरागढ़ 20. जय प्रकाश देवलाल (57 वर्ष), ग्राम निरादा, अछोली, पिथौरागढ़ 21. जनार्दन पुनेठा (57 वर्ष), कुजौली, पिथौरागढ़

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


