ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलड़की बरामद करने के लिए मांगे 20 हजार, हुए लाइन हाजिर

लड़की बरामद करने के लिए मांगे 20 हजार, हुए लाइन हाजिर

लड़की की बरामदगी के बदले 20 हजार मांगने वाले चौकी इंचार्ज सुभाष यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वह सुभाष नगर थाने के सुभाष नगर चौकी इंचार्ज थे। कुछ दिनों पहले कैंट की लड़की को बरामद करने के नाम पर...

लड़की बरामद करने के लिए मांगे 20 हजार, हुए लाइन हाजिर
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 13 Nov 2018 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

लड़की की बरामदगी के बदले 20 हजार मांगने वाले चौकी इंचार्ज सुभाष यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वह सुभाष नगर थाने के सुभाष नगर चौकी इंचार्ज थे। कुछ दिनों पहले कैंट की लड़की को बरामद करने के नाम पर उन्होंने एक वकील के माध्यम से लड़की के परिवार से 20 मांगे थे। रुपये न मिलने पर दरोगा सुभाष यादव ने मौके पर तैनात पुलिस हटा ली थी। इसके चलते प्रेमी युगल सुभाष नगर से फरार हो गया। मामले की शिकायत की जांच चल रही थी।

इसी बीच दो दिन पहले सुभाष नगर के रामलीला ग्राउंड से लग्जरी गाड़ी में तस्करी को ले जा रहे पशु बरामद हुए थे। पशु वहां कैसे पहुंचे इसकी भी जांच हो रही थी। सोमवार देर रात एसएसपी ने दरोगा सुभाष यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि सुभाष यादव अधिकारियों के लिए भी जनता में अपशब्द कहा करते थे। उनका कहना था कि वह नौकरी अपने स्टाइल में करते हैं। इसकी शिकायत वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसपी सिटी से की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें