Bareily News: खेत पर गई किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: आंवला के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। किशोरी बुधवार को खेत गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर एक संदिग्ध नंबर पाया, जिसके खिलाफ शिकायत करने पर धमकी मिली। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

Bareily News: आंवला। थानाक्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बुधवार की सुबह खेत पर गई थी। जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका। जब परिजनों ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट खोला तो उसमें एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने उस नंबर पर संपर्क कर किशोरी के बारे में पूछा तो सामने वाले व्यक्ति ने धमकी दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


