Bareily News: किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: फरीदपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक ने छेड़खानी का शिकार बनाया। जब किशोरी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अंततः किशोरी के परिवार ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। गांव की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस का युवक छेड़खानी कर रहा था। गुरुवार को उसने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने चीख पुकार की। आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी तो परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी कमल पर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


