Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily News150th Birth Anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel Celebrated with Unity March
भाजपाइयों ने यूनिटी मार्च निकालकर दिया एकता का संदेश

भाजपाइयों ने यूनिटी मार्च निकालकर दिया एकता का संदेश

संक्षेप:

Bareily News - लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर कैंट विधायक के नेतृत्व में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा पटेल चौक से शुरू होकर विभिन्न स्थलों से होते हुए शिव स्वयंवर पर समाप्त हुई। मुख्य वक्ता एमएलसी महाराज सिंह ने सरदार पटेल की नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

Nov 17, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को कैंट विधायक के नेतृत्व में यूनिटी मार्च पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। पदयात्रा पटेल चौक से चौकी चौराहा होते हुए कचहरी, रेलवे जंक्शन,सुभाष नगर खन्ना बिल्डिंग, वाजपेई स्वीट ढाल, से होते हुए बदायूं रोड चौरासी घंटा मंदिर से शिव स्वयंवर पर बारात घर पर समाप्त हुई। पदयात्रा के बाद बदायूं रोड स्थित से एक बारात घर में जनसभा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता एमएलसी महाराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी अलग अलग 560 से ज्यादा छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरदार पटेल ने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता व कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और आज उस महान शख्स की 150 वी जयंती जिसे इस देश की एकता का सूत्रधार कहा जाता है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को असंगठित प्रांतों और रियासतों की संरचना से बाहर निकाल कर एक संघ में परिवर्तित किया। पदयात्रा में हरिओम, प्रभु दयाल लोधी, देवेन्द्र जोशी, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, अमरीश कठेरिया, सोनू कालरा, मोहित तिवारी,कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी, चौधरी नरेंद्र मौर्य, ब्रजेश मिश्रा, अतुल अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, डॉ सीपीएस चौहान, चित्रा मिश्रा, हरिशंकर, रूप किशोर लोधी, श्याम सिंह चौहान, छांगामल मौर्य, नीरज कुमार, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।