बरेली कॉलेज के प्रोन्नत 14 शिक्षकों ने सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया
बरेली कॉलेज के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत 14 शिक्षकों को प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत किया गया। शिक्षकों ने प्रबंध समिति के सचिव का धन्यवाद किया और इसे शैक्षणिक उपलब्धि माना। सचिव देव मूर्ति ने उनकी सफलता को महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला बताया और भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

बरेली कॉलेज के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत हुए 14 शिक्षकों ने रविवार को प्रबंध समिति के सचिव से उनके आवास पर मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षकों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत शैक्षणिक जीवन की उपलब्धि है, बल्कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाला ऐतिहासिक कदम भी है। प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति ने सभी नवप्रोन्नत प्रोफेसरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनकी उपलब्धियां महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक भविष्य में भी शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। डॉ. सुविधा शर्मा, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. सारा बासु, डॉ. अजीता सिंह तिवारी, डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. तृप्ता वर्मा, डॉ. हेमा खन्ना, डॉ. रोमा सक्सेना, डॉ. अनामिका अग्रवाल, डॉ. निष्ठा सेठ, डॉ. गौरव भूषण, डॉ. मीनाक्षी त्रिपाठी, डॉ. शालिनी नगाइच, डॉ. प्रतिभा शर्मा समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


