ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश300 बेड के कोविड अस्पताल में 12 संक्रमित भर्ती, दो ठीक होकर घर भी लौट गए, प्रशासन को जानकारी ही नहीं 

300 बेड के कोविड अस्पताल में 12 संक्रमित भर्ती, दो ठीक होकर घर भी लौट गए, प्रशासन को जानकारी ही नहीं 

कोरोना महामारी की रिपोर्ट शासन को भेजने में किस कदर लापरवाही हो रही है, इसकी बानगी बन गया है 300 बेड कोविड अस्पताल। लोकार्पण के बाद यहां 12 मरीज भर्ती हो चुके हैं, दो संक्रमितों को स्वस्थ्य होने पर...

300 बेड के कोविड अस्पताल में 12 संक्रमित भर्ती, दो ठीक होकर घर भी लौट गए, प्रशासन को जानकारी ही नहीं 
बरेली। वरिष्ठ संवाददाताThu, 08 Oct 2020 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना महामारी की रिपोर्ट शासन को भेजने में किस कदर लापरवाही हो रही है, इसकी बानगी बन गया है 300 बेड कोविड अस्पताल। लोकार्पण के बाद यहां 12 मरीज भर्ती हो चुके हैं, दो संक्रमितों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन प्रशासन बेखबर है। शासन को जो रिपोर्ट भेजी जा रही है, उसमें यही बताया जा रहा कि 300 बेड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती ही नहीं हुआ है। नोडल अधिकारी नवनीत सहगल बीते कई दिनों से लगातार इस पर नाराजगी जता रहे हैं।

जिला प्रशासन स्तर से प्रतिदिन कोरोना की रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है जिसमें सैंपलिंग, जांच रिपोर्ट, एक्टिव केस के साथ ही कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी होती है। शासन की तरफ से समीक्षा के बाद नोडल अधिकारी नवनीत सहगल प्रतिदिन इस पर नाराजगी जता रहे हैं कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 300 बेड कोविड अस्पताल के एल-2 में कोई मरीज क्यों नहीं भर्ती किया जा रहा है। इस बाबत कई बार रिपोर्ट तक मांग ली। दूसरी ओर, 300 बेड अस्पताल में अब तक 12 मरीजों को एल-2 में भर्ती किया जा चुका है। इसमें दो मरीजों की हालत बिगड़ने पर उनको कोविड-19 एल-3 चिकित्सालय रेफर किया गया है जबकि दो मरीज संक्रमण से मुक्ति पाकर घर जा चुके हैं। इसके बाद भी शासन को अब तक मरीजों के बारे में रिपोर्ट नहीं भेजी गई।

अस्पताल के एल-2 में 12 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसमें दो मरीजों को संक्रमणमुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 4 मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है। भर्ती सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।  
डा. वागीश वैश्य, सीएमएस 300 बेड कोविड अस्पताल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें