दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 घायल
Bareily News - बच्चों के विवाद में उपजी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बीच सड़क पर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष

फरीदपुर,संवाददाता। बच्चों के विवाद में उपजी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बीच सड़क पर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ कर स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों के घायलों को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी मोहम्मद अख्तर का पड़ोस के इरफान के बच्चों से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। लोगों ने उन्हें समझा कर शांत किया। आरोप है कि गुरुवार की शाम मोहम्मद अख्तर परिवार के साथ घर में बैठे थे।
इसी दौरान इरफान और उनके पक्ष के कई लोग-लाठी डंडे लेकर मोहम्मद अख्तर के घर पहुंच गए। दबंग घर में घुस कर मोहम्मद अख्तर और महिलाओं और बच्चों से मारपीट की। दोनों पक्षों ने आरा मशीन पर पड़ी फंटियों से एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को काबू में किया। मारपीट के दौरान मोहम्मद अख्तर मोहम्मद,फैजल रजा, मोहम्मद अतर,मोहम्मद अली, रानी, नसरीन एवं हाजरा घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के इरफान, फरमान हुसैन, गुलफाम हुसैन समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी भेजा। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों पक्षों के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष के घर में दिल्ली पुलिस ने मारा था छापा जिसे लेकर थी रंजिशलोगों के मुताबिक बीसलपुर रोड के एक पक्ष के यहां गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। तस्करी के आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस तस्कर को नहीं पकड़ सकी। जिसकी वजह से एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर दिल्ली पुलिस को भिजवाने का शक जता रहे थे। इस वजह से रंजिश और बढ़ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


