जननायक एक्सप्रेस से मुक्त कराए गए बाल श्रमिक शाहजहांपुर राजकीय बाल गृह भेजे

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में बुधवार को 10 बाल श्रमिकों को जननायक एक्सप्रेस से मुक्त किया गया। इन्हें काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान और रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने बचाया। बच्चों को राजकीय बालगृह शाहजहांपुर में भेजा गया है, क्योंकि उनके परिवार नहीं थे। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

जननायक एक्सप्रेस से मुक्त कराए गए बाल श्रमिक शाहजहांपुर राजकीय बाल गृह भेजे

बरेली। बुधवार को जस्ट राइट फ़ॉर चिल्ड्र्न दिल्ली की सूचना पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं और रेलवे चाइल्ड लाइन जंक्शन की टीम ने जननायक एक्सप्रेस से 10 बाल श्रमिक को मुक्त कराया था। बुधवार की देर रात बच्चों के लिए सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। बच्चों के परिवार वाले ना होने के कारण बच्चों के लिए राजकीय बालगृह शाहजहांपुर में शिफ्ट कराया गया। बच्चे मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। उनको कोई अमृतसर मजदूरी कराने ले जा रहा था। बच्चों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने पर उनके सुपुर्द किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।