ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनगर निकायों में बढ़ गए 1.03 लाख नए मतदाता

नगर निकायों में बढ़ गए 1.03 लाख नए मतदाता

नगर निकाय की वोटर लिस्ट का सोमवार को 1090 पोलिंग बूथों पर ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया। बरेली की सभी 20 नगर निकायों की वोटर लिस्ट में 1.03 लाख नए मतदाता...

नगर निकायों में बढ़ गए 1.03 लाख नए मतदाता
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 01 Nov 2022 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निकाय की वोटर लिस्ट का सोमवार को 1090 पोलिंग बूथों पर ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया। बरेली की सभी 20 नगर निकायों की वोटर लिस्ट में 1.03 लाख नए मतदाता शामिल किए गए हैं। बरेली के नगर निकायों में मतदाताओं का आंकड़ा अब 12.68 लाख पर पहुंच गया है। एक से सात नवंबर तक पोलिंग बूथों पर दावे आपत्तियां ली जाएंगी।

करीब एक महीने से नगर निकायों की वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम चल रहा था। मतदाताओं की फीडिंग सीधे आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन फीड की गई थी। सोमवार को बरेली के नगर निकायों के 1090 पेालिंग बूथ पर ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया। बीएलओ मतदाता सूची के साथ पोलिंग बूथों पर तैनात रहे। हालांकि वोटर लिस्ट को देखने के लिए बहुत कम मतदाता ही पोलिंग बूथों पर पहुंचे। पांच साल में रिकार्ड 1.03 नए मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं। 2017 में सभी 20 नगर निकायों में 11.65 लाख मतदाता थे। दावे- आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 नवंबर को वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।

फरीदपुर में 11460 और फतेहगंज पूर्वी में 1565 वोटर बढ़े

फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर एवं नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी की मतदाता सूची का सोमवार को प्रकाशन किया गया। फरीदपुर नगर पालिका परिषद में 11,460 और फतेहगंज पूर्वी की मतदाता सूची में 1565 नए मतदाता शामिल किए गए हैं।

आंवला में साढ़े आठ हजार वोट बढ़े

आंवला। आंवला पालिका क्षेत्र में पिछले दिनों समीपवर्ती गांव बेहटाजुनू, मिर्जापुर, मोहब्बतगंज गौटिया, नगरिया सतन, अवादानपुर को जोड़ा गया था। इसके बाद यहां 8501 मतदाता सूची में बढ़ गए। इसके साथ ही नगर पंचायत बिशारतगंज में 2711 वोट, सिरौली नगर पंचायत में 3085 वोट बढ़े हैं।

--

मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो गया है। मतदाता एक से सात नवंबर तक पोलिंग बूथों पर ही बीएलओ को दावे-आपत्तियां दे सकते हैं। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन होगा।-ऋतु पूनिया, एडीएम प्रशासन

--

ये हैं नगर निकाय

नगर निगम: बरेली

नगर पालिका: नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, आंवला

नगर पंचायत: ठिरिया निजामत खां, रिठौरा, धौराटांडा, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, सेंथल, फरीदपुर, रिछा, देवरनिया, शेरगढ़, फतेहगंज पूर्वी, विशारतगंज और सिरौली

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें