ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमंदिरों में पूजन-अर्चन कर गरीबों को बांटे वस्त्र और कंबल

मंदिरों में पूजन-अर्चन कर गरीबों को बांटे वस्त्र और कंबल

मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में पूजन हुआ। लोगों ने कई जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया और गरीबों को वस्त्र-कंबल वितरित किए। मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक भीड़...

मंदिरों में पूजन-अर्चन कर गरीबों को बांटे वस्त्र और कंबल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 15 Jan 2020 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और घरों में पूजन हुआ। लोगों ने कई जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया और गरीबों को वस्त्र-कंबल वितरित किए। मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक भीड़ रही। लोगों ने श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी।मकर संक्रांति पर्व पर बाला जी विहार नर्सरी रोड स्थित बाबा नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।

लोगों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और उसके बाद खिचड़ी भोज कराया गया। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, विमल पांडेय, सरिता कौशिक, आशा शर्मा, सतीश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, आदेश कटियार, सुरेश चंद्र, ओमपाल सिंह, दिनेश सिंह, रूपराम मिश्रा, रामाकांत, राम मिलन, रामाधार, अनिल पांडेय, संजीव, राहुल, ऋषि समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सृजन वेलफेयर सोसायटी की तरफ से अलखनाथ मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर गरीबों को वस्त्र और कंबल दान दिया गया। 

दीक्षा सक्सेना, सचिव रीमा अग्रवाल, सुधा सक्सेना, एकता सक्सेना, राशि पाराशरि, रचना सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, सरोज, श्वेता आदि मौजूद रहीं। हिन्दू जागरण मंच की तरफ से इज्जतनगर और मिनीबाईपास पर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इस मौके पर रोहित, सुरेशजी, प्रवीण भारद्वाज, नितेश कपूर, दुर्गेश गुप्ता, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट की तरफ से मैकनियर रोड पर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इसमें मानव सेवा क्लब, रोटरी क्लब आफ बरेली, रोटरी क्लब आफ बरेली हेरिटेज, कायस्थ चेतना मंच आदि का सहयोग रहा। 

शिविर का उद्घान नगर विधायक डा. अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर किशोर कटरू, राकेश चंद्र विद्यार्थी, राजेन विद्यार्थी, राजेश चंद्र विद्यार्थी, शालिनी, रश्मि आदि मौजूद रहे।---मैथिल ब्राह्मण सभा ने किया खिचड़ी भोजबरेली। मकर संक्रांति के मौके पर मैथिल ब्राह्मण सभा की तरफ से बाबा अलखनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर गरीबों को वस्त्र, कंबल दिए गए। कार्यक्रम में सोमपाल शर्मा, ओपी शर्मा, दयाराम शर्मा, सत्यप्रकाश, डा. हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें