बरेली में शराब पीकर भिड़े युवक, फिर आमने-सामने आ गए दो पक्ष; जमकर चले पत्‍थर

Oct 20, 2024 01:27 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

  • सौरभ अपने दोस्त शानू के साथ सिटी श्मशान भूमि के पास शराब पी रहा था। अचानक दोनों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और उनके बीच पथराव हो गया। कुछ ही देर में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

बरेली में शराब पीकर भिड़े युवक, फिर आमने-सामने आ गए दो पक्ष; जमकर चले पत्‍थर

Bareilly News: यूपी के बरेली के बाकरगंज में शराब के नशे में दो युवकों में विवाद हुआ तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर पथराव हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को बाकरगंज निवासी सौरभ अपने समुदाय विशेष के दोस्त शानू के साथ सिटी श्मशान भूमि के पास शराब पी रहा था। अचानक दोनों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और उनके बीच पथराव हो गया। कुछ ही देर में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। किला इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि शानू को पकड़ लिया है और सौरभ की तलाश की जा रही है। दो अन्य हिरासत में लिए गए हैं। वीडियो की जानकारी होने और विवाद को सामुदायिक रूप देने की सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक भी बाकरगंज पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

एक आरोपी को पकड़ने पर थाने पहुंची महिलाएं

शानू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सौरभ की तलाश में दबिश शुरू की तो उसके पक्ष की तमाम महिलाएं थाना किला पहुंच गईं और हंगामा करने लगीं। वे सभी सौरभ को निर्दोष बताकर कार्रवाई न करने की मांग कर रही थीं। इस पर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। वीडियो के आधार पर पुलिस पथराव करने वालों को चिह्नित कर रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।