यूपी के इस शहर को मिलेगी 4000 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, तैयारी में जुटा प्रशासन

Mar 12, 2026 11:23 pm ISTDinesh Rathour बरेली, वरिष्ठ संवाददाता
share

बरेली को जल्द ही बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। बीडीए प्रदेश में पहली बार करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत से दो टाउनशिप लांच करने जा रहा है। 

यूपी के इस शहर को मिलेगी 4000 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, तैयारी में जुटा प्रशासन

Bareilly News: यूपी के बरेली को जल्द ही बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। बीडीए प्रदेश में पहली बार करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत से दो टाउनशिप लांच करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान करीब 6000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। प्रशासन और बीडीए सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। लखनऊ से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई जिसमें बीडीए की दोनों टाउनशिप और रामायण वाटिका के बारे में जानकारी ली गई है। गुरुवार को बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। दिशा निर्देश दिए है कि किसी तरह की कार्य में अनदेखी न हो। उन्होंने कहा बीडीए की इन परियोजनाओं से शहर के विकास को गति मिलेगी।

रामायण वाटिका के खुलने का इंतजार, 20 रुपये में मिलेगा प्रवेश

शहर में तैयार की गई रामायण वाटिका के उद्घाटन का लोगों को इंतजार है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रस्तावित बरेली दौरे के दौरान रामायण वाटिका का उद्घाटन करेंगे। बीडीए उद्घाटन की तैयारियों में जुटा है। वाटिका को रंग-रोगन, आकर्षक लाइटिंग और विभिन्न प्रकार की फूलों की सजावट से संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर के लोग भी रामायण वाटिका को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उद्घाटन के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां प्रवेश के लिए वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विजन पर बरेली विकास प्राधिकरण तमाम जनता हित की परियोजनाओं पर काम कर रहा है। रामायण वाटिका से लेकर टाउनशिप जैसी योजनाओं का तोहफा लोगों को मिलेगा।

रामायण वाटिका लोगों में उत्साह

शहर में परिवार के साथ घूमने के लिए एक अच्छे स्थान मिलने जा रहा है। रामायण वाटिका खुलने से लोगों को नया और सुंदर स्थल मिलेगा।

आलोक कुमार, मढ़ीनाथ

रामायण वाटिका के बारे में काफी सुना है। अब इसके खुलने का बेसब्री से इंतजार है ताकि परिवार के साथ यहां घूमने आ सकें।

संदीप सक्सेना, सिठौरा

बच्चों के लिए यह अच्छा स्थान साबित होगा। टिकट भी ज्यादा महंगा नहीं है, इसलिए लोग आसानी से यहां आ सकेंगे। बीडीए शहर को स्मार्ट बना रहा है।

योगेंद्र चौधरी, शांति विहार

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।