Hindi NewsUP NewsBareilly riots: Rewards announced for 7 rioters, including the IMC youth president
बरेली बवाल : आईएमसी के यूथ अध्यक्ष समेत 7 उपद्रवियों पर इनाम घोषित; पुलिस की दबिश तेज

बरेली बवाल : आईएमसी के यूथ अध्यक्ष समेत 7 उपद्रवियों पर इनाम घोषित; पुलिस की दबिश तेज

संक्षेप: यूपी के बरेली में बवाल मामले में आईएमसी की यूथ विंग के अध्यक्ष अल्तमश रजा समेत सात उपद्रवियों के खिलाफ एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम के ऐलान के बाद पुलिस की दबिश और तेज हो गई है। 

Mon, 6 Oct 2025 08:20 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बरेली में बवाल मामले में ऐक्शन पर ऐक्शन हो रहा है। आईएमसी की यूथ विंग के अध्यक्ष अल्तमश रजा समेत सात उपद्रवियों के खिलाफ एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये यभी आरोपी 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में वांछित चल रहे हैं। इनाम घोषित होने के साथ ही इनकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को इस्लामिया मैदान में भीड़ जुटाने और पैदल मार्च का ऐलान किया था, जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव कर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। इस मामले में शहर के पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज कराए गए, जिनमें मौलाना तौकीर समेत 89 उपद्रवी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें से 83 को पुलिस ने जेल भेज दिया और छह का शांतिभंग में चालान किया गया। बवाल में शामिल आईएमसी के कुछ नेता और कई उपद्रवी अब भी फरार चल रहे हैं। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सात फरार आरोपियों पर रविवार को एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें आईएमसी यूथ विंग का अध्यक्ष शाहबाद प्रेमनगर निवासी अल्तमश रजा, रोहली टोला का साजिद सकलैनी, मलूकपुर का अफजाल बेग, चक महमूद निवासी अदनान सकलैनी के अलावा तीन हिस्ट्रीशीटर चक महमूद निवासी नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान और नदीम शामिल हैं। इनमें अदनान सकलैनी जेल जा चुके महानगर अध्यक्ष अनीस सकलैनी का बेटा और नदीम उसका भाई है। पुलिस टीमें इन सभी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में कई इलाकों में आज ठप रहेगी बिजली, 5 लाख आबादी प्रभावित होगी

दूसरे दिन जमींदोज हुआ नफीस का पूरा बारातघर

बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के सबसे करीबी राष्ट्रीय महासचिव नफीस खां के जखीरा स्थित बारातघर रजा पैलेस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को भी हुई। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में लगातार दो दिन कार्रवाई कर बीडीए ने नफीस का दोमंजिला बारातघर रविवार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बवाल में शामिल उपद्रवियों पर पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आईएमसी के यूथ विंग के अध्यक्ष समेत सात आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें गठित कर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

,

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |