छक्के मारने पर दिव्यांग क्रिकेटर करेंगे हवाई यात्रा, फ्री देखेंगे आईपीएल का मैच

हिन्दुस्तान, आशीष दीक्षित, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में आईपीएल की तर्ज पर दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए पैरा स्पोर्ट्स लीग हो रहा है। विजेता टीम को 3 लाख और रनर को 2 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। टॉप 12 सिक्सर को आयोजक हवाई जहाज से यात्रा करवाकर IPL मैच दिखाएंगे।

Divyang Cricket League

बरेली के दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए अगले महीने एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। दरअसल, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बरेली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर स्थानीय स्टेडियम में पैरा स्पोर्ट्स लीग का आयोजन करने जा रही है। इस लीग में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 12 खिलाड़ियों को अगले वर्ष दिल्ली की फ्री हवाई यात्रा कराई जाएगी और साथ ही उन्हें आईपीएल का फ्री टिकट भी मिलेगा।

क्रिकेट की दुनिया में शोहरत और दौलत दोनों ही है, मगर दिव्यांग क्रिकेटर अक्सर इससे वंचित रह जाते हैं। दिव्यांग क्रिकेटर को खेलने के बदले स्थानीय स्तर पर मैच फीस तक भी नहीं मिल पाती है। अधिकांश क्रिकेटर ऐसे हैं, जिन्होंने कभी किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी नहीं देखा है। यह क्रिकेटर हमेशा ही आर्थिक परेशानियों से जूझते रहते हैं। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बरेली ने इन क्रिकेटरों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पैरा स्पोर्ट्स लीग के आयोजन का फैसला किया है।

लीग में आईपीएल की तर्ज पर आठ टीमें होंगी। इन टीमों के 120 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी नीलामी के जरिये खरीदेंगे। कलर्ड किट में सभी मुकाबले दिन में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन लाख और उप-विजेता टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में इसके साथ ही सभी मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट के अंत में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

मुफ्त हवाई यात्रा है लीग का सबसे बड़ा आकर्षण

इस अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए फ्री हवाई यात्रा है। यह मौका टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले टॉप-12 खिलाड़ियों को मिलेगा। टूर्नामेंट के आयोजन समिति से जुड़े अंबुज द्विवेदी ने बताया कि पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बरेली हमेशा ही दिव्यांग खिलाड़ियों के कल्याण के लिए कार्य करती रही है। इस बार एसोसिएशन बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रही है। इससे एक तरफ जहां दिव्यांग क्रिकेटरों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं उन्हें पहली बार हवाई यात्रा करने और आईपीएल का मैच देखने का भी मौका मिलेगा।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।