
22 जून, सोमवार, बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान वायरल नारेबाजी वीडियो मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर एक बच्चे से नारे लगवाकर वीडियो बनवाया और उसे वायरल किया था।

28 मई, गुरुवार: उत्तर प्रदेश के बरेली में क्रांति नाम की युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परिवार प्रेम संबंध और फोन पर बातचीत से नाराज था। हत्या के बाद बीमारी से मौत बताकर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, पर पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई।

14 मई, गुरुवार: उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज आंधी के दौरान एक युवक टीनशेड का पाया पकड़े खड़ा था। अचानक तेज हवा में टीनशेड उखड़ गई और युवक उसके साथ हवा में उड़ गया। नीचे गिरने से उसके हाथ-पैर टूट गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो चर्चा में है।

लखनऊ समेत बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच में तेज आंधी-बारिश से सुबह ही अंधेरा छा गया। ओलावृष्टि, बिजली गुल और जलभराव से जनजीवन प्रभावित, लोगों को भारी परेशानी हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में हमीरपुर को 10 में से 9.55 अंक, बरेली को 9.54 और रामपुर को 9.51 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं टॉप-5 जिलों में मैनपुरी चौथे और हरदोई पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा टॉप-10 जिलों में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, सोनभद्र और कौशांबी ने भी अपनी जगह बनाई है।
पुलिस के मुताबिक यह हत्या सिर्फ मोहल्ले की दबंगई को लेकर हुई है। मुख्य आरोपी मोहल्ले का ही गौरव है। घटना के समय शिवा पटेल का दोस्त रवि भी पास ही मौजूद था। जब आरोपियों ने शिवा पर हमला किया तो वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बरेली का नौजवान अमित कुमार 17 जून से ही पदयात्रा कर रहा है। 232 दिनों से उसकी यात्रा चल रही है और इस समय वो अहमदाबाद से मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहां से उज्जैन और वृंदावन होते बरेली लौटेंगे।
बरेली से निकलकर मुंबई में पांव जमा रहीं गायिका वर्षा सिंह के गाने अब दुनिया के 174 देशों में सुने जा रहे हैं। स्पॉटीफाई के डेटा के मुताबिक 53 लाख लोगों ने उनका गाना सुना है।
बरेली के मटिया नगला प्राथमिक विद्यालय में हर महीने दो दिन की कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के साथ उनके मां-बाप भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हें रोज के काम में एआई टूल्स का उपयोग करना सिखाया जा रहा है।
बरेली के बल्लिया पीएचसी में तैनात इकलौती नर्स शिखा सक्सेना अकेले ही एक महीने में औसतन 135 संस्थागत प्रसव कराती हैं। यूपी का स्वास्थ्य विभाग उनको ग्रामीण इलाकों में संस्थागत प्रसव का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रहा है।