काम की बात: आज से 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा बरेली का ये पुल; इधर से गुजरेंगे दोपहिया वाहन, डायवर्जन लागू

Dinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share

मरम्मत के चलते बरेली का चौपुला पुल 45 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार सुबह से ही वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इसको लेकर डायवर्जन भी लागू किया गया है।

आज से 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा बरेली का ये पुल; इधर से गुजरेंगे दोपहिया वाहन, डायवर्जन लागू

Bareilly News: यूपी के बरेली शहर के अंदर बने चौपुला पुल मंगलवार सुबह आठ बजे से 45 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान इस पुल पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सारी तैयारी पूरी करके सोमवार रात को ही जगह-जगह रूट डायवर्जन से संबंधित संकेतक और बैरियर लगा दिए हैं। आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक और थानों की पुलिस तैनात की गई है।

एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कराने के लिए सोमवार रात से ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बदायूं रोड पर रामगंगा के पास और चौपुला पुल पर संकेतक व बैरियर पहुंचा दिए गए हैं, जिन्हें लगाकर मंगलवार सुबह आठ बजे से चौपुला पुल पर सभी दिशाओं से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। यह डायवर्जन तेल टैंकर, डेयरी उत्पाद वाहन, रोडवेज बसों समेत सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा।

Voice of UP

रामगंगा तिराहा व चौपुला से डायवर्ट होंगे वाहन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बदायूं से बरेली की तरफ आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन रामगंगा से चौपुला पुल की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे। जिन वाहनों को बरेली आना है, वे रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ होते हुए आएंगे और इसी रूट से जाएंगे। चौपुला पुल की दोनों लेन से बदायूं रोड पुल, गन्ना मिल की तरफ भी सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक के साथ ही सुभाषनगर, कोतवाली व कैंट पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो पहिया वाहनों के साथ ऑटो बनेंगे सुभाषनगर में मुसीबत

करगैना, बीडीए, सुभाषनगर समेत बदायूं रोड की अन्य कॉलोनियों के निवासी दो पहिया वाहन से सुभाषनगर, मढ़ीनाथ मन्दिर के रास्ते से शांति विहार होते हुए मढ़ीनाथ पुल से चौपुला व सिटी स्टेशन की तरफ से आ-जा सकेंगें। ये लोग सुभाषनगर की चुंगी से बाजपेयी ढाल होते हुए स्टेशन रोड पर सुभाषनगर की पुलिया से भी आ-जा सकेंगे। मगर इस रूट से ऑटो व ई रिक्शा का भी आवागमन होने के कारण ट्रैफिक पुलिस को आवागमन सुगम बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।इस संबंध में एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान का कहना है कि चौपुला पुल पर मरम्मत के लिए 45 दिन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोग दो पहिया वाहनों से मढ़ीनाथ व बाजपेयी ढाल से गुजरेंगे। अगर ऑटो या ई रिक्शा की वजह से यहां जाम की दिक्कत हुई तो उन्हें भी डायवर्ट कराया जाएगा।

बाहर से आने वाले वाहनों का डायवर्जन
नैनीताल व पीलीभीत की तरफ से बदायूं जाने वाले वाहन बियावान कोठी, बुखारा मोड़, रामगंगा होते हुए आएंगे-जाएंगे।
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बदायूं जाने वाली रोडवेज बसें चौकी चौराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होते हुए आ-जा सकेंगी।
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।