Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsYouth Found Hanging in Bhendwa Bahrela Village Police Investigate Possible Suicide
घर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

घर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संक्षेप:

Barabanki News - भेंदुवा बहरेला गांव में एक युवक का शव उसके कमरे में गमछे के फंदे से लटका मिला। उसकी मां ने शव देखा और चीख उठीं। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया। युवक भट्ठे पर मजदूरी करता था और उसकी पत्नी एक सप्ताह पहले मायके गई थी। आत्महत्या के कारण की जांच जारी है।

Feb 09, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

रामसनेहीघाट। क्षेत्र के भेंदुवा बहरेला गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में गमछे के फंदे से पंखे के हुक से लटका मिला। मां ने जवान बेटे का शव देखा तो चीखते हुए बदहवास हो गई। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। युवक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मां ने देखा शव हो हुई बदहवास: भेंदुवा बहरेला गांव निवासी रामदीन (33) पुत्र पृथ्वी पाल रविवार की देर रात अपने कमरे में पंखे के हुक से गमछा से फंदा लगा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार सुबह जब वह अपने विस्तर पर नहीं मिला तो उसकी मां को आशंका हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो जवान बेटे का शव फंदे पर लटका देख कर चीखते हुए बदहवास हो गईं। उनकी चीख सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया। भट्ठे पर मजदूरी करता था युवक: परिजनों ने बताया कि रामदीन भट्ठे पर मजदूरी करता था। जिससे उसके घर का खर्च चलता था। उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी। इसके बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जिससे लोग इस मामले को उसकी पत्नी के मायके जाने से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि अभी आत्महत्या का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।