Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsYouth Empowerment through Sardar 150 Campaign A Call for National Unity and Responsibility
पटेल जयंती युवाओं में राष्ट्रभक्ति व एकता की अलख जगाने का अभियान: सुरेश राही

पटेल जयंती युवाओं में राष्ट्रभक्ति व एकता की अलख जगाने का अभियान: सुरेश राही

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी में प्रभारी मंत्री सुरेश राही की अध्यक्षता में सरदार@150 अभियान की विशेष बैठक हुई। यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की...

Oct 28, 2025 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही की अध्यक्षता में सोमवार को सरदार@150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के आयोजन के संबंध में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। श्री राही ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया उसी भावना को या पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि जिला स्तरीय पदयात्राएं 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक निकाली जाएंगी। 31 अक्टूबर को जीआईसी ग्राउंड से पटेल तिराहे तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद जिले की प्रत्येक विधानसभाओं में 8-10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनसे पहले स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नशामुक्त भारत शपथ, गर्व से स्वदेशी मेले और योग शिविर व स्वच्छता अभियान आयोजित होंगे। इस मौके पर एमएलसी एवं जिला प्रभारी इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सीडीओ अ. सुदन आदि मौजूद रहे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत होंगे यह कार्यक्रम: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा और इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेल, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएगी। आयोजित की जाने वाली पदयात्रा का नेतृत्व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इस पदयात्रा में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, युवा प्रतिनिधि एवं स्वयं सेवक तथा मंगल दल के सदस्यों तथा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा।