युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना सभी की जिम्मेदारी: वेंकटेश्वर लू
Barabanki News - मसौली में संत कबीर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने युवाओं को गलत संगत और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे संस्कार विकसित करने और माता-पिता का नाम रोशन करने की बात की। कार्यक्रम में कई साधु संतों ने भाग लिया।

मसौली। समाज में युवावर्ग अपने मार्ग से भटक कर गलत रास्ते पर आ गए हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए युवापीढ़ी को जागरूक करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। जब यह संघर्ष सफल होगा, तब युवा पीढ़ी गलत संगत एवं नशें से दूर होगे, तब मन पर नियंत्रण रख सकेगें, तभी ईश्वर की प्राप्ति होगी। उक्त विचार समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने सन्त कबीर आश्रम मूंजापुर में सदगुरु विशालदेव साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर कही। सन्त निष्ठा साहेब ने कहा कि मनुष्य घर परिवार को जिम्मेदारी निभाने के साथ ही परमात्मा में ध्यान लगाना आयवशक है।
जिससे ईश्वर की प्रार्थना के साथ ही अच्छी सोच विकसित करें जिससे बच्चों को अच्छे संस्कार मिलेंगे। जो आगे चलकर माता पिता का नाम रोशन करेंगे। सन्त निष्ठा साहेब ट्रस्ट अध्यक्ष महंत आलोक दास ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सन्त प्रांजल दास ने किया। इस मौके पर निर्वतमान विधायक शरद अवस्थी,मद्य निषेध अधिकारी एल राजवंशी नागेश सिंह सहित तमाम साधु संतों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के तहत एक करोड़ बहनों को जोड़ा गया, जबकि 3 करोड़ के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूर्ण करना है। कार्यक्रम को उप निदेशक समाज कल्याण अयोध्या मंडल राकेश कुमार, सीडीओ अ. सुदन, मद्य निषेद्य अधिकारी आरएल राजवंशी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




