मजदूरी के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, जान से मारने की धमकी

Apr 07, 2026 11:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - युवकों ने मजदूरी के पैसे मांगने पर बीती रात दुकानदार को पीट दिया। काम पूरा होने के बाद जब संजय ने मजदूरी के पैसे मांगी तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी

मजदूरी के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, जान से मारने की धमकी

मनोज सिंह/बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के ग्राम रीवा सीवा में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवकों ने बीती रात दुकानदार को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रीवा-सीवा गांव निवासी संजय कुमार की दुकान पर गांव के ही अनुज कुमार व करन हंसिया और बांका बनवाने के लिए पहुंचे थे। काम पूरा होने के बाद जब संजय ने मजदूरी के पैसे मांगी तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए संजय कुमार के साथ लात-घूंसों व ईंट से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने थाना बद्दूपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।