तीन लाख नकदी व गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई युवती
Barabanki News - निन्दूरा के एक गांव से एक युवती अपने प्रेमी के साथ शादी का झांसा देकर फरार हो गई। मां ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया और 2 लाख 90 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

निन्दूरा, संवाददाता। घुघटेर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती तीन लाख नकद और गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित मां ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां ने आरोप लगाया है कि कोतवाली क्षेत्र का एक युवक मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। जाते समय युवती घर से करीब तीन लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी समेट ले गई। पीड़ित मां ने बताया कि उनकी पुत्री को बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम कतुरी कला निवासी मुकेश पुत्र कमलेश 11 मई की सुबह शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया, तहरीर के अनुसार अपने साथ घर में रखे 2 लाख 90 हजार रुपये नगद और कीमती जेवरात (सोने की झुमकी माला व चांदी की पायजेब ले गई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


