घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - सतरिख के जाटा बरौली गांव में एक युवक का शव उसके कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। परिवार वालों ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। युवक धर्मेंद्र (40) का शव मंगलवार रात को मिला, जब उसका छोटा भाई उसे खाने के लिए बुलाने गया था। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

सतरिख। थाना क्षेत्र के जाटा बरौली गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक का शव उसके घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। परिजनों ने शव को लटका देखा तो चीख पड़े। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जाटा बरौली गांव निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र राधेलाल का शव मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर में उसके कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसका छोटा भाई विजय उसे खाने के लिए बुलाने गया।

कमरे में बड़े भाई धर्मेंद्र का शव फंदे से लटका देखकर वह चीख पड़ा। इस घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र परिवार से अलग रहता था। उसकी पत्नी करीब दो माह पहले अपने मायके कोठी थाना अंतर्गत रामदीन पुरवा गांव चली गई थी। जिसके बाद वह घर में अकेला रह रहा था। वहीं उसका छोटा भाई विजय अपनी मां के साथ गांव में ही अलग मकान में रहता है। इस संबंध में थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।