पत्नी की साड़ी से लटक कर युवक ने दी जान
Barabanki News - संदौली गांव में एक युवक ने पत्नी की साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक रोहित (25) शराब के नशे में था और उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को...

सतरिख। क्षेत्र के संदौली गांव में सोमवार की देर रात एक युवक पत्नी की साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या की खबर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। दो साल पहले युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी मायके में ही रह रही थी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में पिता के साथ रहता था रोहित: शादी के बाद पत्नी के मायके रहने के चलते रोहित घर में अकेले पिता के साथ रहता था। सतरिख थाना अंतर्गत संदौली गांव निवासी रोहित (25) पुत्र हरि नारायण शराब के नशे में सोमवार की देर रात घर लौटा।
इसके बाद अपने कमरे में चला गया। रात में घर पहुंचने के बाद रोहित अपने कमरे चला गया। इस बीच वह पत्नी की साड़ी लेकर फंदा बनाकर उसी से लट गया। रात में जब रोहित के पिता हरिनारायण भोजन के लिए बुलाने गए तो बेटे का शव फंदे से झूलता देख चीखने चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुन गांव के लोग भी मौके पर पहंुच गए और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि रोहित का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन रोहित नशे का आदी था, इसीलिए उसकी पत्नी मायके में ही रहती है। करीब दस वर्ष पहले उसकी मां की मौत हो चुकी थी। पिता हरि नारायण और रोहित साथ रहते थे। जबकि दो भाई मिलन व देशराज अलग रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




