प्रेमिका के फूफा व मां के खिलाफ मुकदमा

Feb 11, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - दिल्ली में प्रेमिका के परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर एक प्रेमी युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के शव को गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने प्रेमिका की मां और फूफा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवक ने आत्महत्या से पहले कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।

प्रेमिका के फूफा व मां के खिलाफ मुकदमा

सुबेहा। प्रेमिका के परिजनों की प्रताड़ना से तंग प्रेमी ने दिल्ली में गत दिनों आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां और फूफा के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर दिल्ली से मंगलवार देर रात युवक का शव गांव में पहुंचा। सुबह सगे संबंधियों के एकत्रित होने के बाद शव को गांव स्थित पैतृक बाग ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस भी वहां की गतिविधियों पर नजर गड़ाए रही। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युवक दिल्ली में रहता था।

जबकि प्रेमिका गांव में रहती थी। प्रेमिका की शादी का रिश्ता दूसरे युवक से होने की सूचना पाकर वह बहुत आहत हुआ। इस मामले को लेकर उसने प्रेमिका के परिजनों से बात की। लेकिन बात नहींबनी। बल्कि नाराज होकर प्रेमिका के परिजन उक्त युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका को फोन पर बातचीत कराई। जिसके बाद पुलिस युवक को दिल्ली से गांव बुलाने के लिए दबाव बनाने लगी। आरोप है कि प्रेमी के पिता को पुलिस थाने ले आई। जहां 10 घंटे तक निर्दोष पिता को थाने मे बिठाए रखा। प्रेमिका की बेवफाई व पुलिस कस्टडी में रहे पिता को लेकर युवक परेशा हो उठा और आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल करने के बाद नंगे तार गले में डालकर आत्महत्या कर ली। बनाये गए वीडियो में अपनी प्रेमिका को निर्दोष बताते हुए मां व फूफा को दोषी बताया। मृत युवक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में दोनोंआरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।