पत्नी गई थी मायके, विदा कराने पति पहुंचा तो गायब मिली

Apr 07, 2026 01:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उसकी पत्नी 20 मार्च को मायके लखनऊ गई थी, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं। पति लगातार पत्नी की तलाश कर रहा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी गई थी मायके, विदा कराने पति पहुंचा तो गायब मिली

मनोज सिंह/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पति ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम न्यामतपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 20 मार्च को अपने मायके लखनऊ अपनी बहन के पुत्र को बीमार होने के कारण देखने के लिए गई थी। पति के अनुसार, करीब 6 दिन बाद जब वह अपनी पत्नी को वापस लाने मायके पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी वहां पहुंची ही नहीं थी।

इसके बाद से ही वह लगातार अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित ने यह भी बताया कि पत्नी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।