Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsWoman Files Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Assault in Barabanki
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोप

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोप

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और नवजात शिशु के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शादी के समय दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jan 02, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और नवजात शिशु के साथ अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर थाना क्षेत्र की निवासी संध्या मौर्य ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद, बाइक व जेवरात दिए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और आए दिन प्रताड़ना करता था। आरोप है कि हाल ही में महिला ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद इलाज खर्च और अन्य मांगों को लेकर दबाव बनाया जाने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और नवजात को उससे छीन लिया गया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप यह भी है कि शिकायत की बात कहने पर जान से मारने की कोशिश की गई, मोबाइल फोन छीनकर डाटा डिलीट कर दिया गया और जेवरात रख लिए गए। पीड़िता की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।