गांव के दामाद ने की महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी अनिल कुमार ने महिला के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाईं और बाद में उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव के दामाद ने की महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी, संवाददाता। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि देवा थाना क्षेत्र के राघवपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार की ससुराल उसके गांव में है, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना लगा रहता है। महिला का आरोप है कि अनिल कुमार गांव में उसके खिलाफ झूठे और अवैध संबंधों की अफवाहें फैला रहा था। घटना 23 मार्च की शाम की है, जब पीड़िता खेत की ओर जा रही थी।

रास्ते में अनिल कुमार ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद, आरोप है कि अनिल कुमार अपनी पत्नी राधा, राधा की भाभी विनीता तथा अन्य करीब सात लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और वहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।घटना की सूचना पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।