दहेज के लिए दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

रामसनेहीघाट में दहेज के लिए पीड़िता को उत्पीड़ित किया गया और तीन तलाक दिया गया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू की गई है।

दहेज के लिए दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा

रामसनेहीघाट। क्षेत्र के मोहम्मदपुर उपाध्याय मजरे महलेरा में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व तीन तलाक देकर घर से निकाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी तहसीन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब चार माह पूर्व उसका निकाह रामसनेहीघाट क्षेत्र के मोहम्मदपुर उपाध्याय मजरे महलेरा निवासी सुल्तान रजा पुत्र इख्तियाज अली उर्फ गोली के साथ हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास, ननद और देवर द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि एक जून की शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ मायके लौट गई।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुल्तान रजा, ससुर इख्तियाज अली उर्फ गोली, सास आशिया, ननद नाजरीन और देवर इमरात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।