Barabanki News: परेड में परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस, टर्नआउट और अनुशासन
Barabanki News: बाराबंकी में शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एएसपी मोहम्मद आफताब आलम ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन की जांच की। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी के उपकरणों का भी निरीक्षण किया और नियमित अपडेट रखने का निर्देश दिया।

Barabanki News: बाराबंकी। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टर्नआउट परखा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ कराई गई तथा टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और परेड में एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद यूपी-112 की पीआरवी का निरीक्षण कर वाहनों में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों की स्थिति देखी। उन्होंने सभी उपकरणों को मानक के अनुरूप क्रियाशील रखने और पीआरवी वाहनों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।एएसपी
ने पुलिस लाइंस का भ्रमण कर शस्त्रागार, पुलिस अस्पताल, मेस और विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार समेत पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


