बोले बाराबंकी:कारोबार के लिए जरुरी सुविधाओं का अभाव
Barabanki News - बाराबंकी में साप्ताहिक बाजारों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था न होने से व्यापारियों और ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और अव्यवस्था से ग्राहक कम हो रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से सुधार की मांग कर रहे हैं।
जिले से लेकर तहसील और कस्बों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने कारोबारियों के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्किंग, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूल सुविधाएं न होने से हर हफ्ते अव्यवस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। साप्ताहिक बाजारों में वाहन खड़े करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। सड़क किनारे और गलियों में बेतरतीब खड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इससे एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी आवागमन में दिक्कत होती है।
बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासा परेशान होना पड़ता है। गंदगी और कचरे के ढेर से वातावरण भी दूषित हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दूर-दराज़ से आने वाले सब्जी, फल, कपड़ा और घरेलू सामान बेचने वाले कारोबारियों का कहना है कि अव्यवस्थाओं के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। कई बार जाम और गंदगी से तंग आकर लोग बाजार आए बिना लौट जाते हैं, जिससे उनकी कमाई प्रभावित हो रही है। बोले बाराबंकी:कारोबार के लिए जरुरी सुविधाओं का अभाव राबंकी। जिले से लेकर तहसील और कस्बों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने कारोबारियों के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्किंग, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूल सुविधाएं न होने से हर हफ्ते अव्यवस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। साप्ताहिक बाजारों में वाहन खड़े करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। सड़क किनारे और गलियों में बेतरतीब खड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इससे एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी निकलने में दिक्कत होती है। बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासा परेशान होना पड़ता है। गंदगी और कचरे के ढेर से वातावरण भी दूषित हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दूर-दराज़ से आने वाले सब्जी, फल, कपड़ा और घरेलू सामान बेचने वाले कारोबारियों का कहना है कि अव्यवस्थाओं के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। कई बार जाम और गंदगी से तंग आकर लोग बाजार आए बिना लौट जाते हैं, जिससे उनकी कमाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजारों के लिए स्थायी पार्किंग स्थल, साफ शौचालय, नियमित सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि इन समस्याओं का समाधान हो जाए तो बाजार व्यवस्थित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बाजारों में वाहनों की एंट्री से बढ़ी अव्यवस्था: शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों में लगने वाली साप्ताहिक बाजारों में वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। ई-रिक्शा सहित अन्य छोटे-बड़े वाहन बाजार के भीतर तक पहुंच रहे हैं, जिससे हर सप्ताह घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। खरीददारी करने आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साप्ताहिक बाजारों में पहले से ही भीड़ रहती है। ऐसे में वाहनों के आने-जाने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम के कारण कई ग्राहक बिना खरीदारी किए ही लौट जाते हैं, जिससे कारोबारियों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक बाजार के बीचों-बीच खड़े होकर सवारियां भरते हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। कई बार छोटे विवाद भी हो जाते हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन जाता है। लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार के दिन बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। साथ ही बाजार के बाहर निर्धारित पार्किंग और ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में हालात और बिगड़ सकते हैं। बंगला और राजाबाजार की साप्ताहिक हाट में फैली गंदगी हरख ब्लॉक के ग्राम बंगला बाजार, हरख बारांबकी जाने वाले मार्ग पर लगने वाली राजा बाजार में लगने वाली साप्ताहिक बाजार की निर्धारित जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बाजार स्थल पर जगह-जगह फैला कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और कीचड़ न केवल बदबू फैला रहा है बल्कि व्यापारियों और खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों का आना कम हो रहा है। दुकानदारों को बैठने और सामान सजाने में दिक्कत होती है, वहीं बारिश के दिनों में कीचड़ के चलते हालात और बदतर हो जाते हैं। बाजार में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था न होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बाजार स्थल पर न तो कूड़ेदान की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई कराई जा रही है। व्यापारियों व ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार की जगह पर नियमित सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था और नालियों की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि बाजार की व्यवस्था सुधरे और लोगों को राहत मिल सके। पुलिस और फायर ब्रिगेड तैनाती की मांग बारांबकी। शहर में अलग-अलग इलाकों में लगने वाली साप्ताहिक बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने के बावजूद सुरक्षा और आपात इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। बाजार के दिनों में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि बाजार में दुकानों की सघनता, गैस सिलेंडर व बिजली के अस्थायी कनेक्शन के चलते आग लगने का खतरा बना रहता है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मौजूदगी बेहद जरूरी है। व्यापारियों का आरोप है कि बाजार के दिन ई-रिक्शा, ठेले और अन्य वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे पुलिस को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए तो न सिर्फ यातायात सुचारु रहेगा बल्कि चोरी जैसी घटनाओं पर भी लगाम लग सकेगी। वहीं सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार वाले दिन स्थायी रूप से फायर ब्रिगेड वाहन, एंबुलेंस और पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाए। तहसील- ब्लॉक में पटरी पर दुकानों से हादसों का खतरा तहसील रामनगर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर व ब्लॉक हरख, टिकैतनगर, दरियाबाद सहित कई क्षेत्रों में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लग रही रोड पटरी दुकानों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्गों और व्यस्त चौराहों पर दुकानों के लग जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरी दुकानों के चलते वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। कई स्थानों पर दुकानदार सड़क पर ही सामान फैला देते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ता है और उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है। तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों के पास बाजार, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों के आसपास पटरी दुकानों की भरमार लगी रहती है। इसके चलते एंबुलेंस और आपात वाहनों को भी रास्ता मिलने में दिक्कत होती है। लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे लगने वाली अवैध पटरी दुकानों को अलग व स्थान तय किया जाए। इनकी भी सुनिए बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाए। बाजार के बाहर निर्धारित पार्किंग और ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। -राजू बाजार के दिन ई-रिक्शा, ठेले और अन्य वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश से जाम की स्थिति बनने से पुलिस को संभालने में परेशानी होती है। -सालिम साप्ताहिक बाजारों में वाहन खड़े करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। सड़क किनारे और गलियों में बेतरतीब खड़े वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। -मो. अली साप्ताहिक बाजारों के लिए स्थायी पार्किंग स्थल, साफ शौचालय, नियमित सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समस्याओं का समाधान हो तो बाजार व्यवस्थित होंगे। -सुबराती साप्ताहिक बाजार की जगह पर नियमित सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था और नालियों की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि बाजार की व्यवस्था सुधरे। -मुनीर अहमद ई-रिक्शा सहित अन्य छोटे-बड़े वाहन बाजार के भीतर तक पहुंच रहे हैं, जिससे हर सप्ताह घंटों जाम बन जाती है। दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -अनिल कुमार बोले जिम्मेदार साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के लिए टीन शेड की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। टीन शेड होने से व्यापारियों को काफी आसानी होगी। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। जहां बाजार लगती है वहां की साफ सफाई कराई जाती है। -रवि रावत, ब्लाक प्रमुख हरख।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




