हैंडपंप खराब, पानी की बढ़ने लगी किल्लत

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - रामनगर में 76 ग्राम पंचायतों में से लगभग 40 हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग बढ़ी है, लेकिन हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो रही। ग्राम प्रधानों का कहना है कि भुगतान में देरी के कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है।

हैंडपंप खराब, पानी की बढ़ने लगी किल्लत

रामनगर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र की 76 ग्राम पंचायतों में करीब 40 हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच पानी की मांग तेज़ी से बढ़ गई है, लेकिन खराब हैंडपंपों की मरम्मत न होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि उनके खातों से भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण वे हैंडपंपों की मरम्मत नहीं करवा पा रहे हैं। इससे गांवों में जल संकट गहराता जा रहा है और लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं।

एडीओ पंचायत अभय शुक्ला ने बताया कि सोलहवां वित्त आयोग और षष्ठम राज्य वित्त लग गया है। जिसके तहत खातों का अपग्रेडेशन चल रहा है। इसी वजह से फिलहाल भुगतान प्रक्रिया प्रभावित है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन हैंडपंपों की खराबी की सूचना उन्हें मिलती है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द प्रधानों की भुगतान प्रक्रिया शुरू कर हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से राहत मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।