तेरहवीं संस्कार से लौट रहे दो पक्ष में मारपीट, केस दर्ज
बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई। रामादेवी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके बेटे पर हमला किया। दूसरे पक्ष ने भी हमला होने की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना के लक्ष्मणगढ़ गांव में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद रास्ते में फिर से मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है। लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी रामादेवी पत्नी रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि छह जून की रात गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान विपक्षी विजय कुमार, बाबू, पवन, राधे, पूत उर्फ रामसुमिरन लाल, प्रभु व अमन सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और उनके पुत्र कुलदीप की पिटाई कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे रामादेवी का हाथ टूट गया तथा बीच-बचाव करने पहुंचे चंद्रशेखर के सिर में गंभीर चोट आई।दूसरे
पक्ष के राधेरमन पुत्र प्रभू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी शुक्ला मैरिज लॉन के पास कुलदीप, रामचंद्र, शेखर सहित अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजकर उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


