द्वारपूजा के समय दबंगों ने मचाया उत्पात, घराती-बराती को पीटा
Barabanki News - बाराबंकी के कुडवा गांव में द्वारपूजा के दौरान मनबढ़ युवकों ने उत्पात मचाया। नशे में धुत युवकों ने बारातियों और घरातियों को पीटा और वाहनों को नुकसान पहुँचाया। इस घटना में सात लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुबेहा (बाराबंकी)। क्षेत्र के कुडवा गांव में द्वारपूजा के समय मनबढ़ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत युवकों ने घराती व बारातियों को लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस दौरान वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की घटना में लगभग सात लोग घायल हो गए। अकस्मात गांव के दबंगों के हमले से बराती पक्ष में हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्पात मचा रहे दंबगों को खदेड़कर किसी तरह विवाह संपन्न कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरहरीर पर आरोपियो के खिलफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हे। थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी भीखू गौतम की पुत्री ज्योति की शादी के लिए बुधवार की शाम अमेठी जिले के थाना इन्हौना गोपालपुर गांव से बारात आई थी।नास्ता
पानी होने के बाद द्वारपूजा के लिए बारात द्वार पर पहुंच चुकी थी। घराती पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में जुटे थे। तभी अचानक गांव निवासी शमशेर सिंह, रंजीत, शुग्गू व दस अज्ञात लोग लाठी डंडों से लैस होकर द्वारपूजा स्थल पर पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लाठी डंडों से बरातियों व जनतियों की पिटाई शुरू कर दी। जिससे बराती और घराती पक्ष में भगदड़ मच गई। हमलावर युवक वहां खडे़ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की जानकारी होते ही गांव के बड़े बुजुर्ग वहां पहंुच गए और हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहंुच गई। पुलिस के आने के बाद सभी आरोपी गांव से दूर जाकर बीच रास्ते में खड़े हो गए। मेहमान खाना खाकर जब जाने लगे तो उनको बीच रास्ते में भी मारपीटा। घायल जनाती शिवा, अजीत, दीपू, सत्यम, रवि, रिंकू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में किया गया। लड़की के भाई अमित गौतम की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


