घर में घुसकर महिला व बेटियों को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी के भागीखेरा मजरे बबुआपुर में एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता शीला ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़िता का पति विकलांग है, जिससे वह थाने नहीं पहुंच सकी।

घर में घुसकर महिला व बेटियों को पीटा

बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भागीखेरा मजरे बबुआपुर में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भागी खेरा मजरे बबुआपुर गांव निवासी पीड़िता शीला पत्नी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव निवासी दिनेश पुत्र कमलेश बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दिनेश, कमला देवी पत्नी कमलेश तथा ज्योति पत्नी दिनेश घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शीला के साथ उनकी बेटियां नंदिनी और नीलू घायल हो गईं。

घटना की जानकारी

घटना के बाद रात करीब 12 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा, लेकिन उपचार नहीं हो सका। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने पुलिस केस बताते हुए वापस कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विकलांग है, जिसके चलते वह रात में थाने नहीं पहुंच सकी।

Voice of UP

दबाव और धमकियां

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी लगातार मुकदमा न कराने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार सुबह किसी तरह ऑटो से थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रश्नोत्तरी

घटना कब हुई थी?
घटना गुरुवार रात को हुई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।