ग्रामीणों को विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

रामनगर के अल्लापुर रानीमऊ में ग्राम प्रधान अर्चना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जीपीडीपी के प्रशिक्षकों ने विकास योजनाओं की महत्ता पर चर्चा की। बैठक में बारात घर, अन्तेष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय और महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे प्रस्ताव शामिल किए गए।

 ग्रामीणों को विकास योजनाओं की दी गई जानकारी

रामनगर। ब्लॉक रामनगर के अल्लापुर रानीमऊ में ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अर्चना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार, पंचायत सहायक तरन्नुम नाज, ग्राम पंचायत सदस्यगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं भारी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जीपीडीपी के राज्य प्रशिक्षक डॉ. वीरेंद्र त्यागी एवं डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम पंचायत विकास योजना की महत्ता, उसकी कार्यप्रणाली एवं पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में ग्राम पंचायत की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों बारात घर निर्माण, अन्तेष्टि स्थल का विकास, सामुदायिक शौचालय निर्माण, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना, पंचायत के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट आदि कार्यों को शामिल किया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।