Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsVasant Panchami Celebrations Saraswati Puja and Cultural Events in Barabanki
शिक्षण संस्थानों में हुई मां सरस्वती की आराधना, हवन-पूजन भी हुए

शिक्षण संस्थानों में हुई मां सरस्वती की आराधना, हवन-पूजन भी हुए

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी में वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा की गई, वहीं कई जगह तहरी भोज का आयोजन हुआ। गायत्री मंदिर में अनेक धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में विद्या की देवी का पूजन और विद्यारंभ संस्कार भी सम्पन्न हुआ।

Jan 23, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वसंत पंचमी पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तो कई जगह तहरी भोज का आयोजन किया गया। सुबह स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ भी लोगों ने किया। नगर के गायत्री मंदिर में यज्ञोपवित, नामकरण समेत कई कार्यक्रम हुए। वसंत पंचमी के अवसर पर नगर के गायत्री मंदिर में सुबह 9.30 बजे गुरुजी का आध्यात्मिक जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात विभिन्न अनुष्ठान किए गए। इस दौरान पांच अन्नप्राशन, छह विद्यारंभ, 11 दीक्षा, तीन वरवधु परिचय, पांच कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ। वसंत पंचमी के अवसर यहां सरस्वती पूजन के साथ साथ सरस्वती के वाहन हंस की भी पूजा की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक एपी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, आरपी सिंह तथा संजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। नगर के लखपेड़ाबाग स्थित राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधक डॉ. विकास यादव ने सपरिवार भक्ति भाव से पूजन एवं हवन करके विद्या के मन्दिर में मां सरस्वती की आराधना करके समस्त विद्यालय परिवार पर अपनी कृपा बनाये रखने की कामना की। फतेहपुर संवाद के अुनसार नगर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रांत सेवा प्रमुख योगेश ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुरुआत की। प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने वीर हकीकत राय के बलिदान, सुभाष चंद्र बोस की देशभक्ति एवं सैन्य संगठन एवं महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मीनारों की रचना एवं अग्नि चक्र के साहसिक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय कोषाध्यक्ष विजय जैन ने भैया बहनों व माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन जाह्नवी वर्मा ने किया। व्यवस्था प्रमुख अनिल वर्मा ने देखरेख की। प्रबंधक लाल बहादुर वर्मा ने आभार व्यक्त किया। हैदरगढ़ संवाद के अुनसार वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका आशा देवी गुप्ता द्वारा स्थापित मां सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता द्वारा आयोजित पूजन समारोह में मां सरस्वती से जगत कल्याण के लिए विद्या, विनय व विवेक के आशीर्वाद की कामना की गई। इस मौके पर चेयरमैन आलोक तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। त्रिवेदीगंज संवाद के अनुसार पी.एस. शिक्षा निकेतन स्कूल गनहरी में वसंत पंचमी के अवसर पर विविध कार्यक्रम हुए। वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ-साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन एसएसी. मिश्र एवं उनके परिवार द्वारा मां सरस्वती के हवन-पूजन के साथ की गई। इस मौके पर बच्चों ने नृत्य, नाटक और गायन की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंहैदरगढ़ के क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत मौजूद रहे। सुमेरगंज में बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार, वेद मंत्रों से गूंजा विद्यालय परिसर: रामसनेहीघाट। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरगंज में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मां सरस्वती के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो उठा। इस अवसर पर 100 नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जिन्हें देखकर अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय के आचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी अवसर पर विद्यालय में सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, गायत्री परिवार के परिजनों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर में भव्य कलश यात्र निकाली गई: रामनगर। वसंत पंचमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकालकर गणेशपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई। जिसके मुख्य यजमान लक्ष्मी शुक्ला एवं सुरेश कुमार शुक्ला रहे। कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत शुक्ला मोहल्ला से विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत पीले वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाओं के साथ पुरुष, युवक एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा ललिता माता मंदिर, बजरंगबली मंदिर, रामलीला मैदान होते हुए श्रीराम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची जहां पंडित अश्वनी त्रिपाठी जी महाराज के सान्निध्य में भगवान शिव, श्रीराम एवं हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद शोभायात्रा घाघरा (सरयू) नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र सरयू जल से कलश भरे और पुन: आयोजन स्थल पर लौटी। इस अवसर पर समाजसेवी रामकुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, विष्णु कुमार शुक्ला आदि तमाम लोग मौजूद थे।