सोमनाथ यात्रा के लिए भक्तों के जत्थे को रवाना करते एडीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

यूपी सरकार द्वारा बाराबंकी से 13 श्रद्धालुओं की टोली को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भेजा गया। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का हिस्सा है, जो देश की आस्था और संस्कृति को दर्शाता है। सभी श्रद्धालु 25 अप्रैल को वापस लौटेंगे।

सोमनाथ यात्रा के लिए भक्तों के जत्थे को रवाना करते एडीएम

बाराबंकी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार द्वारा प्रत्येक जनपदों से भक्तों की टोली गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन हो रहा है। बाराबंकी से 13 श्रद्धालुओं की टोली को कलेक्ट्रेट से अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना किया। एडीएम ने कहा कि देश की आस्था, संस्कृति ओर आत्मगोरव का भव्य उत्सव है, जो सोमनाथ मंदिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण करता है। गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित यह मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम है और इसे सौराष्ट्रे सोमनाथं च कहकर सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

यात्रा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील बनाएं गए हैं। इनके नेतृत्व में मसौली के रजईपुर निवासी विपिन वर्मा, कुर्सी से रिषभ, बनीकोडर से हरिशंकर, रामराज, निंदूरा से विशाल सिंह और इनकी पत्नी शशि सिंह, हैदरगढ़ से संतोष कुमार सहित 13 भक्तों का जत्था सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद गुजरात में पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सभी श्रद्धालु 25 अप्रैल को वापस आएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।